लोकभवन भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल से विद्यार्थियों को शासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से लोकभवन का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर मठपारा के 50 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ लोकभवन का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल से भेंट की और सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई। राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए गए। साथ ही उन्हें घर, स्कूल और गांव में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने का अवसर भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *