दिल्ली दौरे पर सीएम साय, गृह मंत्री शाह से होगी अहम मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात और जीएसटी बैठक में भागीदारी है। दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक दिवसीय प्रवास में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी। इस दौरान कर्रेगुटा पहाड़ पर 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का सम्मान भी गृह मंत्री अपने निवास पर करेंगे।

उन्होंने किसानों के लिए 60,800 मीट्रिक टन यूरिया आबंटन पर कहा कि सरकार ने हमेशा समाधान निकाला है। पिछली बार भी 50,000 मीट्रिक टन का आबंटन किया गया था और अब 60,000 मीट्रिक टन सुनिश्चित किया गया है। वहीं कांग्रेस की हार पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और उन्हें ही इसकी चिंता करनी चाहिए।

दूसरी ओर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 3 और 4 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़ा बदलाव सामने आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसका संकेत दिया था। नया जीएसटी 2.0 कंजंप्शन बढ़ाएगा और महंगाई घटाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *