मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओसाका, जापान में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुँचे। उन्होंने यहाँ प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुँचे। आगंतुकों ने आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक देखकर उत्साह व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ दुनिया के सामने उभर रहा है। प्रदेश केवल सांस्कृतिक धरोहर तक सीमित नहीं, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक सहयोग में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।