भारत दौरे के बाद पाकिस्तान पहुंचे चीनी विदेश मंत्री

भारत दौरे के बाद पाकिस्तान पहुंचे चीनी विदेश मंत्री, सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात में आतंकवाद पर हुई चर्चा

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की। यह मुलाकात वांग यी की भारत यात्रा के तुरंत बाद हुई, जिसे दोनों देशों के संबंधों में सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। पाकिस्तान सेना ने बयान जारी कर कहा कि चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए अपना दृढ़ समर्थन जताया है।

वांग यी पाकिस्तान दौरे पर पहुंचने से पहले भारत और अफगानिस्तान में भी कूटनीतिक बातचीत कर चुके थे। इस्लामाबाद यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी मुलाकात की।

पाकिस्तान सेना के बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने अपनी सदाबहार रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। चर्चा का मुख्य फोकस आतंकवाद-रोधी सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना रहा।

यह दौरा चीन-पाकिस्तान के रिश्तों में नई गति देने के साथ-साथ भारत-चीन कूटनीति की पृष्ठभूमि में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *