पंडो बहुल गांव में डायरिया से हड़कंप, एक महिला की मौत और कई लोग बीमार.

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के पंडो बहुल बेबदी गांव में डायरिया ने हड़कंप मचा दिया है। गांव में उल्टी-दस्त के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गांव में लोग साफ पेयजल के अभाव में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यही स्थिति लगातार डायरिया फैलने की वजह बन रही है। महिला की मौत और अन्य लोगों की बिगड़ती हालत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

प्रभावित ग्रामीणों के लिए गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बसंत सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि हालात काबू में रखे जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *