छत्तीसगढ़ कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन, कल से कैंडल मार्च की शुरुआत

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी, चुनावी धोखाधड़ी और मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप लगाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अगले एक महीने में “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत तीन चरणों में आंदोलन करेगी।


पहला चरण 14 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें सभी जिला मुख्यालयों पर शाम 8 बजे विशाल कैंडल मार्च निकाला जाएगा। दूसरा चरण 22 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा, जिसमें रायपुर समेत प्रमुख शहरों में राज्यस्तरीय रैलियां होंगी। अंतिम चरण में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पांच करोड़ हस्ताक्षर लेने का लक्ष्य है। कांग्रेस ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *