कांकेर में ईसाई समुदाय का प्रदर्शन, नन की गिरफ्तारी पर विरोध

कांकेर ज़िले में आज ईसाई समुदाय ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी प्रदर्शन किया। यह विरोध दुर्ग में नन की गिरफ्तारी, जामगांव में कब्र से शव निकालने और चर्च में तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ किया गया। ईसाई समुदाय के लोग मेलाभाटा मैदान में एकजुट हुए, जहाँ सभा के बाद वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। उन्होंने मांग की कि जामगांव में प्रार्थनास्थल और कब्र को नुकसान पहुंचाने की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धर्मांतरण के बाद एक ग्रामीण की मृत्यु के बाद कब्र खुदवाने और पीड़ित परिवार को धमकाने की घटनाएं हुई हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रैली को रोका। हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध और तेज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *