पीएम से मिले सीएम साय, विकास एजेंडा और विजन साझा किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से औपचारिक भेंट की और 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में आने का न्योता दिया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने समावेशी और टिकाऊ विकास के लिए ‘अंजोर विज़न @2047’ दस्तावेज़ तैयार किया है।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, और कृषि जैसे क्षेत्रों में बदलाव की योजनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने राज्य में पारित ‘जन विश्वास विधेयक 2025’ का भी उल्लेख किया, जो न्याय प्रणाली को पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को SCRDA (राजधानी विकास प्राधिकरण) की पहल से अवगत कराया, जिससे नवा रायपुर को स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। यह मुलाकात राज्य के विकास की गति को और बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *