EU में फिर फंसे चीनी ऐप्स
यूरोपीय यूनियन में अब TikTok, WeChat और AliExpress जैसे चीनी ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
ऑस्ट्रिया की संस्था ने दर्ज कराई शिकायत
ऑस्ट्रिया की प्राइवेसी संस्था noyb ने इन ऐप्स पर आरोप लगाए हैं कि ये बिना अनुमति यूज़र्स की निजी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
नहीं दिया जा रहा यूज़र को डेटा एक्सेस
शिकायत में बताया गया कि ऐप्स यूज़र को उनका डेटा देखने या डाउनलोड करने का विकल्प नहीं देते, जो GDPR नियमों का उल्लंघन है।
चीन भेजा जा रहा डेटा?
noyb का दावा है कि यूज़र्स की जानकारी चीन को भेजी जा रही है, जिससे यूरोपीय कानूनों का सीधा उल्लंघन हो रहा है।
हो सकता है बैन, जांच जारी
अगर आरोप सही साबित हुए, तो TikTok और WeChat जैसे ऐप्स पर यूरोप में बैन लगाया जा सकता है।
भारत पहले ही कर चुका है प्रतिबंध
भारत ने 2020 में ही इन ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता के आधार पर प्रतिबंधित कर दिया था।
यूरोप में भी अब बड़े एक्शन की संभावना
जांच के बाद अगर नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो यूरोपीय यूनियन इन ऐप्स को बैन कर सकती है।