बस्तर में बस-ट्रक टक्कर से दो की मौत, झपकी बना हादसे का कारण.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गई। रायपुर से जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस सुबह लगभग 4 बजे बस्तर थाना क्षेत्र के माजीसा पेट्रोल पंप के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री मौजूद थे। दुर्घटना में बस चालक और महिला हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे बस नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर बस में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद ली गई। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अन्य यात्रियों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *