कवर्धा: जहरीले मशरूम से फूड पॉइजनिंग, माता-पिता और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती.

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए हैं। माता-पिता और उनके दो बच्चों को गंभीर हालत में बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

परिवार ने घर के पास बांस के पेड़ के नीचे उगे मशरूम को सब्जी समझकर खा लिया। खाने के कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई।

परिजनों ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि यह जहरीला मशरूम फूड पॉइजनिंग का कारण बना, जिसकी पहचान ग्रामीणों को नहीं हो सकी।

फिलहाल चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज जारी है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे बिना पहचान वाले जंगली खाद्य पदार्थों से दूर रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *