इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में कृषक अवनीश पात्र को राष्ट्रीय

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषक अवनीश पात्र

गरियाबंद जिले के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, पूसा में आयोजित कृषि विज्ञान मेला में “नवोन्मेषी किसान” (Innovative Farmer) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) और कृषि विज्ञान केंद्र, गरियाबंद के मार्गदर्शन में आम के बगीचे में पान की खेती कर नवाचार किया।

उल्लेखनीय है कि श्री अवनीश पात्र इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के मार्गदशन में बिलौरी, बंगला, मीठा एवं कपूरी पान की किस्मों की खेती कर रहे हैं।

वे समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर 3 एकड़ में अनाज, 5 एकड़ में फल, 1 एकड़ में वानिकी और औषधीय फसलें उगा रहे हैं। इसके अलावा, वे 22 गायों और 200 मुर्गियों के साथ डेयरी व पोल्ट्री फार्म का संचालन कर रहे हैं, जिससे उनकी वार्षिक आय लगभग 15 लाख रुपये हो रही है।

उन्हें 2023 में “मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया” और 2019 में “कृषि रत्न पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और निदेशक विस्तार डॉ. एस.एस. टुटेजा ने उन्हें बधाई दी।

“नवोन्मेषी किसान” पुरस्कार से सम्मानित
आम के बगीचे में पान की खेती का नवाचार
समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर विभिन्न फसलें उगा रहे
डेयरी व पोल्ट्री फार्म से अतिरिक्त आयवार्षिक आय लगभग 15 लाख रुपये
पूर्व में “मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया” और “कृषि रत्न पुरस्कार” प्राप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *