अंबिकापुर में भतीजे-भतीजी ने बड़ी मां की हत्या,

अंबिकापुर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम

अंबिकापुर में भतीजे-भतीजी ने बड़ी मां की हत्या और शराबी पति द्वारा पत्नी की मौत का मामला सामने आया। पुलिस जांच में जुटी।

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हत्या के दो दिल दहलाने वाले मामले सामने आए हैं। एक घटना में भतीजे और भतीजी ने मिलकर बड़ी मां की हत्या की, जबकि दूसरे मामले में शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ले ली।

बड़ी मां की हत्या का मामला:
धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा ने अपनी बड़ी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान घर में मुर्गा और शराब पार्टी चल रही थी। इस बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने चूल्हे की जलती लकड़ी से हमला कर महिला को जला दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतिका अक्सर भतीजी को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। इसी बात से नाराज होकर प्रभा ने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की हत्या का मामला:
उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा पंडो बस्ती में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की जान ले ली। छठी कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस जांच जारी:
दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *