अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में कार्रवाई

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के दौरान हैदराबाद पुलिस की कस्टडी में

‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ में महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया।

हैदराबाद, 14 दिसंबर 2024: ‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या है मामला?
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया।

अल्लू अर्जुन ने दी मदद:
घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया और आर्थिक मदद के रूप में 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा घायल बच्चे के इलाज का खर्च उठाने का भी आश्वासन दिया।

पुलिस जांच जारी:
फिलहाल, हैदराबाद पुलिस ने उन्हें बंजारा हिल स्थित घर से गिरफ्तार कर चिक्कड़पल्ली थाने में पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *