छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य को इंडस्ट्रीयल हब बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।
रायपुर, छत्तीसगढ़ को भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति लागू कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में ऑनलाइन जुड़कर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई नीति का उद्देश्य क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक निवेश बढ़ाना है। उन्होंने कहा, अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में पांच लाख नौकरियां सृजित होंगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन और आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार देने वाले उद्योगों को 40% सब्सिडी मिलेगी।
नया रायपुर बनेगा आईटी और एजुकेशन हब:
मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर को आईटी, हेल्थ, और एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। आईटी सेक्टर में 3500 नौकरियां सृजित करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नया रायपुर बनेगा आईटी और एजुकेशन हब:
मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर को आईटी, हेल्थ, और एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। आईटी सेक्टर में 3500 नौकरियां सृजित करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे लाइन के ट्रायल रन समेत कई अधोसंरचनात्मक परियोजनाएं वर्ष के अंत तक पूरी होंगी।
ग्रीन इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता:
नई उद्योग नीति में ग्रीन इंडस्ट्रीज और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लागू किया गया है।