रायपुर: मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम, शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रायपुर, सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विकास कार्य
मुख्यमंत्री का दौरा, सुबह जयस्तंभ चौक रायपुर में वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे, जहां वे शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
राजाराव पठार कर्रेझर में सभा
मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे। यहां शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में शामिल होंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण और शाखा भवन शुभारंभ
शाम को रायपुर लौटने पर मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और बैंक शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।