शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा को विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले के लिए शिक्षा और खेल क्षेत्र से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।
मुख्य बातें
- राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव दुर्ग में आयोजित।
- नवप्रवेशी बच्चों का किया गया स्वागत।
- विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश और साइकिल वितरित।
- दुर्ग को शिक्षा और खेल क्षेत्र की चार बड़ी सौगात।
- मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
शाला प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
पाटन विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश और स्कूल बैग वितरित किए। वहीं, कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
दुर्ग जिले को मिली चार बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के लिए आधुनिक कम्पोजिट कार्यालय भवन, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम, फुटबॉल मैदान सह एथलेटिक्स ट्रैक और नीट-जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100-100 सीट वाले छात्र एवं छात्रा छात्रावास की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट क्लास, निःशुल्क पुस्तक वितरण, युक्तियुक्तकरण, पौष्टिक आहार और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है।
साथ ही बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
क्या हैं प्रमुख घोषणाएं?
- आधुनिक कम्पोजिट कार्यालय भवन।
- सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम।
- फुटबॉल मैदान और एथलेटिक्स ट्रैक।
- नीट-जेईई विद्यार्थियों के लिए छात्रावास।
यह भी पढ़ें:
गौ संरक्षण अभियान के तहत मुख्यमंत्री साय ने शुरू किया ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’
Mangal Milan: पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई
शाला प्रवेशोत्सव: मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा और खेल क्षेत्र के लिए की चार बड़ी घोषणाएं