छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: 20 से 22 फरवरी तक बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में 20 से 22 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगा बदलाव

छत्तीसगढ़ में 20 से 22 फरवरी तक बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बदलाव आएगा।रायपुर, 19 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 20, 21 और 22 फरवरी को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 34.6 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में 12.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही।

बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

फरवरी का यह दशक सबसे गर्म बीत रहा है। दिन और रात के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि, बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ सकता है। सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *